कोरोना संदिग्ध ने 7वी मंजिल से कूदकर दी जान , मौके पर मौत , पुलिस जाँच में जुटी
ROHIT SHARMA
ग्रेटर नोएडा :– गौतमबुद्ध नगर में एक बेहद चौका देने वाला मामला सामने आया है । यहां ग्रेटर नोएडा के एक क्वॉरेंटाइन सेंटर में भर्ती कोरोना के संदिग्ध ने 7वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की । इससे पहले दिल्ली में 2 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण आत्महत्या कर चुके हैं ।
यह खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि यह युवक नोएडा के फेस -2 से लाकर ग्रेटर नोएडा में क्वॉरेंटाइन किया गया था।
कोरोना के संदिग्ध द्वारा इस प्रकार से क्वॉरेंटाइन सेंटर में आत्महत्या करने के बाद से पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी सख्ते में हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
वही इस मामले में पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि ग्रेटर नोएडा के निजी संस्थान में बनाए गए क्वॉरेंटाइन होम से महोम्मद गुलजार युवक ने सातवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी , युवक की मौके पर मौत हो गई है । वह व्यक्ति कोरोनावायरस का संदिग्ध मरीज था और उसे 14 दिनों के लिए यहां क्वॉरेंटाइन करके रखा गया था ।
वहीं इस मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है । जानकारी के अनुसार यह युवक बिहार का रहने वाला है , साथ ही इस युवक को नोएडा के फेस 2 से क्वॉरेंटाइन किया गया था ।
वही कुछ दिन पहले नोएडा के सेक्टर 8 से तकरीबन 200 लोगों को क्वॉरेंटाइन किया गया था । बताया जा रहा है गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय क्वॉरेंटाइन होम में भर्ती किया गया था , वहां से निजी संस्थान के हॉस्टल में ट्रांसफर किया गया था ।
खासबात यह है कि युवक ने पहले भी आत्महत्या करने की धमकी दी थी , जिसके बाद उसकी काउंसलिंग की गई थी । बताया जा रहा है कि परिवार से अलग होने के कारण युवक तनाव महसूस कर रहा था।