खुर्जा : कैलाश अस्पताल में मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज, अस्पताल किया गया सील

Abhishek Sharma

बुलंदशहर जिले में में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। अभी तक वायरस के प्रकोप से बचे खुर्जा नगर में भी गुरुवार की देर रात पहला पॉजीटिव मरीज सामने आ गया।

मरीज की निजी लैब से कराए गए टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट मिलने पर जिला प्रशासन ने मरीज को जेपी हॉस्पिटल चिट्टा में शिफ्ट कर दिया गया है, जबकि परिवार के नौ सदस्यों को क्वारंटाइन सेंटर भेज दिया है। वहीं कैलाश अस्पताल में मरीज मिलने पर सील कर दिया गया है।

आपको बता दें कि खुर्जा क्षेत्र के मोहल्ला पीरजादगान निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने चार मई को उसे जीटी रोड स्थित कैलाश अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया था। संदेह होने पर चिकित्सकों द्वारा मरीज का निजी लैब को कोरोना का सैंपल भेजा गया।

गुरुवार देर रात को व्यक्ति की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिस पर अस्पताल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सूचित किया। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित व्यक्ति को जेपी हॉस्पिटल चिट्टा के लिए भेज दिया। वहीं कैलाश अस्पताल को सील कर दिया गया है। यहां लोगों की आवाजाही पर रोक रहेगी।

साथ ही शुक्रवार सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मोहल्ला पीरजादगान में पहुंचे और परिवार के नौ सदस्यों को क्वारंटाइन सेंटर भेजा दिया। संक्रमित मिला व्यक्ति मीट की दुकान करता था और पिछले 15 दिनों से उसकी तबीयत खराब चल रही थी।

उधर, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यक्ति के संपर्क में आए अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.