जीरो पॉइंट पर करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का किया स्वागत
GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI
आज करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जेवर मे एक सामाजिक कार्यक्रम में जाते समय यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर फूल माला पहनाकर किया जोरदार स्वागत। स्वागत का कार्यक्रम का आयोजन करप्शन फ्री इंडिया संगठन के जिलाध्यक्ष मास्टर दिनेश नागर के नेतृत्व में किया गया . कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा की जो पहल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने बिहार में कर बिहार को नशा मुक्त बना दिया उनके इस सराहनीय कार्य का करप्शन फ्री इंडिया संगठन स्वागत करता है और उन्होंने कहा संगठन एक पत्र प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लिखकर प्रदेश में शराब बंदी के लिए एक ज्ञापन डीएम को सौंपाकर मॉग की जायेगी . उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में शराब के कारण हर रोज हजारों घर उजड़ रहे हैं शराब के ही कारण प्रतिदिन सैकड़ों दुर्घटनाएं सड़क पर होती है जिसमें लोगों की जान तक गवानी पडती हैं . अगर प्रदेश में शराब पर बंदी लगी तो प्रदेश अपराध .भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बन जाएगा.
इस दौरान . दिनेश नागर महावीर रौसा विक्रांत तौगड एस के नागर विपिन मुंडा .पंकज शर्मा यशपाल अवाना जतन भाटी नीटु कुमार आलोक नागर ब्रजेश भाटी दीपक भाटी मोहित नागर राकेश नागर विशाल कसाना अब्दुल रहमान आदि कार्यकर्ता मोजुद रहै .