यूपी : लाॅक डाउन में दूल्हे दुल्हन ने रचाई अनोखी शादी, वीडियो कॉल पर बोला ‘कबूल है, कबूल है, कबूल है’
Abhishek Sharma
कोरोना वायरस की बढ़ती महामारी के बीच पूरा देश लॉक डाउन पर चल रहा है। 3 मई तक सोशल गैदरिंग पर रोक लगा दी गई है। ऐसे में लोगों के जनजीवन पर भी काफी प्रभाव पड़ रहा है। यह शादियों का सीजन है लाॅक डाउन के चलते उत्तर प्रदेश में हजारों शादियां रद्द हो गई हैं।
वहीं इस बीच उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक अजीबोगरीब वाक्या देखने को मिला है। जहां बुलंदशहर के दूल्हे ने लॉकडाउन की वजह से दादरी की रहने वाली दुल्हन से वीडियो कॉल के जरिए निकाह किया है।
जानकारी के मुताबिक, दूल्हा बुलंदशहर के खुर्जा का रहने वाला है। उसने लॉकडाउन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान को सफल बनाने के लिए ऑनलाइन निकाह किया है। उसने नोएडा में रहने वाली दुल्हन को वीडियो कॉल कर के बोला कि निकाह कुबूल है… कुबूल है…कुबूल है।
ज्ञात हो कि लॉकडाउन को अब 3 मई के लिए बढ़ा दिया गया है। लॉकडाउन-2 के पहले दिन 15 अप्रैल को खुर्जा के मोहल्ला पंजाबियान निवासी आरिफ की बारात गौतमबुद्ध नगर जनपद के जारचा में जानी थी।
हालांकि पीएम मोदी द्वारा लॉकडाउन की घोषणा करने के बाद आरिफ ने ऑनलाइन निकाह करने का फैसला ले लिया। आरिफ के परिवार वालों ने काजी को घर पर बुलाया और वीडियो कॉलिंग के माध्य से निकाह की रस्में पूरी हुईं।
दो अलग-अलग शहरों में बैठे दूल्हे-दुल्हन ने खुशी-खुशी वीडियो कॉल पर बोल दिया कि निकाह कुबूल है, कुबूल है, कुबूल है। खास बात यह है कि निकाह के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन कियाा गया। इस शादी की आसपास के जिलों में एवं सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। लोग इस कदम की सराहना कर रहे हैं।