ग्रेटर नोएडा में डबल मर्डर, रात भर घर में चलती रही शराब पार्टी, सुबह दंपत्ति का शव घर में मिला
Ten News Network
दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में हैरान करने वाली घटनी सामने आई है। ग्रेटर नोएडा में स्थित एक घर में बृहस्पतिवार रातभर पार्टी चली और सुबह घर के बुजुर्ग दंपती का शव बरामद हुआ। हादसे की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों में भी हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि पूरा मामला लूट के दौरान हत्या से जुड़ा है।

दरअसल, शुक्रवार की सुबह ग्रेटर नोएडा में डबल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मामला ग्रेटर नोएडा के बीटा 2 कोतवाली एरिया के अल्फा-2 का है। जहां बुजुर्ग दंपत्ति के घर में घुसकर बदमाशों द्वारा बुजुर्ग दंपत्ति की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है।
पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि मृतक दंपति के घर में देर रात तक शराब की पार्टी आपस में की गई थी, जिसमें कुछ लोग बाहर से आए। बताया जा रहा हैं कि उन्हीं लोगों ने इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया होगा।
साथ ही पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि मृतक दंपति के मार्केट में काफी पैसे दे दिए हुए हैं, जिसके चलते इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया जा सकता है। हालांकि घर के अंदर सामान पूरी तरीके से बिखरा पड़ा हुआ है। लूटपाट के दौरान विरोध करने पर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है।
मृतक महिला सुमननाथ का शव मकान के अंदर और पति नरेंद्र नाथ का का शव बेसमेंट में मिला है। सुमननाथ भारतीय योग संस्थान में योग प्रशिक्षिका थी। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुँच गए हैं। फोरेंसिक टीम बुला ली गई है। घर की अलमारियाँ खुली पड़ी है। सामान बिखरे हुए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
डीसीपी राजेश सिंह का कहना है कि फाॅरेंसिक टीम मौके पर बुला ली गई है। इसके साथ ही कई टीमें बना कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है, ताकि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जा सके।