नोएडा: कैलाश अस्पताल की पांचवीं मंजिल से कूदकर कोरोना पीड़ित ने की आत्महत्या

Ten News Network

दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर 27 स्थित कैलाश हॉस्पिटल की पांचवी मंजिल से कूदकर एक कोरोना मरीज ने सुसाइड किया। मृतक का नाम सुनील बताया जा रहा है, जिसकी उम्र 51 वर्ष थी। अस्पताल प्रशासन द्वारा पुलिस को घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद पुलिस आगे कार्रवाई कर रही है।

 

नोएडा पुलिस के मीडिया सेल ने टेन न्यूज़ को बताया कि मृतक दिल्ली के शाहदरा स्थित विश्वास कॉलोनी के रहने वाले थे, जोकि 18 अप्रैल से कोरोना पॉजिटिव आने के कारण अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने बताया कि सुनील कोरोना पॉजिटिव आने के कारण डिप्रेशन में चल रहे थे।

 

मानसिक तनाव के चलते उन्होंने आज दोपहर को कैलाश अस्पताल की पांचवी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए भर्ती किया गया, लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका। घटना की जानकारी पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को दे दी गई जिसके बाद मृतक के परिजन बॉडी को अस्पताल से लेकर जा चुके हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.