सडक हादसे रोकने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे के सेंट्रल वर्ज पर लगाए जाएंगे क्रैश बीम

Ten News Network

Galgotias Ad

दिल्ली आईआईटी की सिफारिश पर पूरे यमुना एक्सप्रेसवे के सेंट्रल वर्ज पर क्रैश बीम लगाए जाएंगे। यह क्रैश बीम करीब तीन फुट ऊंचे होंगे। इसके लिए टेंडर निकाल दिए गए हैं। यह काम करवाने के लिए करीब 76 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें करीब एक साल का वक्त लगेगा।

आपको बता दें कि करीब 15 दिन पहले प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरुणवीर सिंह ने जेपी इंफ्राटेक कम्पनी और बैंकों को बुलाकर सुरक्षा उपाय पुख्ता करने का आदेश दिया था। यमुना एक्सप्रेसवे पर अकसर अनियंत्रित होने के बाद वाहन दूसरी लेन पर आ जाते हैं। अचानक दूसरी लेन पर वाहन आने से बड़ा हादसा हो जाता है।

कई बार तो वाहन एक्सप्रेसवे से नीचे भी चले जाते हैं। सेंट्रल वर्ज पर कोई रोकथाम नहीं होनें से वाहन दूसरी लेन में आ जाते हैं। यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे रोकने कें लिए क्रैश बीम लगाने की तैयारी है। एक्सप्रेस वे का संचालन करने वाली कंपनी ने इसे लगाने के लिए टेंडर निकाल दिए हैं।

इस काम पर करीब 76 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। क्रैश बीम करीब तीन फुट ऊंचे होंगे। इससे हादसा होने के बाद वाहन उछलकर दूसरी तरफ नहीं जा सकेंगे। साथ ही सेंट्रल वर्ज के नीचे बने नालों में वाहन नहीं गिरेंगे। दो साल पहले एक बस सेंट्रल वर्ज से नाले में गिर गई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.