बिसरख पुलिस ने 3 लुटेरों को किया गिरफ्तार
GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI 
आज बिसरख पुलिस ने 3 लुटेरों को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार करने में एक कांस्टेबल ने अहम भूमिका रही है , उस कांस्टेबल को एसपी देहात अभिषेक यादव ने सम्मानित करने की घोषणा की है। बिसरख पुलिस ने 3 लुटेरों को किया गिरफ्तार कर लुटेरो के पास से 23 मोबाइल, 5 हजार कैश, 3 बाइक, 1 कार और 3 तमंचा बरामद किये है।एसपी देहात अभिषेक यादव ने बताया कि लुटेरो ने 22 जून को शाहबेरी से होंडा इमेज कार,लूटी थी .और 8 जून को बादलपुर एरिया से मोबाइल फोन व 70 रिचार्ज कूपन लूट कि वारदात को अंजाम दिया था ,और बिसरख एरिया में 23 जून को मोबाइल लैपटॉप और सूरजपुर से एक पल्सर बाइक लूट कि घटनाओ को तेजगति से अंजाम दे रहे थे .बिसरख पुलिस ने 3 शातिर लुटेरो को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है ,इनका एक साथी अभी फरार है
