नॉलेज म्यूजिक अकैडमी संचालक ने नाबालिग छात्रा से किया गैंगरेप

Galgotias Ad

GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI 

आज ग्रेटर नोएडा के सेक्टर गामा-2  के एक  मकान में  म्यूजिक अकैडमी में 17 साल की छात्रा के साथ अकैडमी संचालक समेत 4 लोगों ने गैंग रेप किया। इसके बाद  घर में घुसकर उसके बॉय फ्रेंड ने रेप किया।छात्रा के परिजनों ने कासना कोतवाली में पांचों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर करा दी। परिजनों का  आरोप है कि ये लोग सोशल मीडिया पर किशोरी के आपत्तिजनक पोस्ट डाल कर उसे एक माह से ब्लैकमेल कर रहे थे ।  पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार  कर लिया है। अन्य की तलाश की जा रही है। पीड़ित किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। कासना कोतवाली प्रभारी धनंजय मिश्रा ने बताया कि ग्रेटर नॉएडा के सेक्टर गामा 2 में नॉलेज म्यूजिक एकेडमी में किशोरी ने तीन महीने पहले दाखिला लिया था। आरोप है कि दाखिले के बाद से संगीत शिक्षक व तीन अन्य लोग उसे बुरी नजर से देखते थे। एक सप्ताह पहले किशोरी के पुरुष मित्र ने उसके अश्लील फोटो फेसबुक पर पोस्ट कर दिए थे। यह पोस्ट किशोरी के संगीत शिक्षक ने देख लिए। इसके बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर किशोरी पर दुष्कर्म का दबाव बनाया। ऐसा नहीं करने पर उसको बदनाम करने की धमकी दी।संगीत कक्षा में रात आठ बजे किशोरी के साथ संगीत शिक्षक शरद, प्रफुल्ल, प्रशांत व अन्य व्यक्ति ने सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी किशोरी को उसके घर छोड़ आए। किशोरी के घर पर उसका पुरुष मित्र किराए पर रहता था। वहां किशोरी के पुरुष मित्र मनीष ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के मुताबिक जब आरोपियों ने उसको उसके घर छोड़ा, तब उसके परिजन घर पर नहीं थे। इसी का फायदा उठा कर उसके पुरुष मित्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी का यह भी आरोप है कि आरोपियों की वजह से ही उसकी पढ़ाई छूट गई थी। उसको अक्सर बदनाम करने की धमकी दी जाती थी

Leave A Reply

Your email address will not be published.