कासना पुलिस ने 6 बाइको सहित दो शातिर वाहन चोरो को किया गिरफ्तार

GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI आज ग्रेटर नॉएडा के कोतवाली कासना पुलिस ने चेकिंग के दौरान 6 बाइको सहित दो शातिर वाहन चोरो को किया गिरफ्तार . मिली जानकारी के अनुसार कासना कोतवाली प्रभारी धनंजय मिश्रा ने बताया कि बीती रात  अथॉरिटी गोल  चक्कर के पास चेकिंग के दौरान  दो बाइक चोरो को गिरफ्तार किया है जिनकी पहचान  रोहित निवासी दनकौर व राकेश , देवेंद्र निवासी अमरोहा के रूप में हुयी है । और गिरोह का सरगना कपिल अभी फरार है। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की आधा दर्जन बाइक बरामद की है। चोरी के बाइकों को बदमाश सिग्मा सेक्टर में स्थित एक बंद माकन में छिपा कर रखे हुए थे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.