जिलास्तरीय डांस चैंपियनशिप 2021 जेपी इंटरनेशनल स्कूल में हुआ आयोजन

Ten News Network

ग्रेटर नोएडा :– जिला डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2021 का आयोजन जेपी इंटरनेशनल ग्रेटर नोएडा स्कूल के ऑडिटॉरीयम में हुआ। जिसमे विभिन्न वर्गों के करीब 120 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया एवं उनके अभिभावकों ने उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में नृत्य की विभिन्न विधाओं जैसे – बॉलीवुड फ्रीस्टाइल , कंटेंपरेरी ,हिप हाप , वेस्टर्न , इंडियन , बॉलीवुड, क्लासिकल आदि पर प्रतिभागियो ने अपनी – अपनी कला का प्रदर्शन किया ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीजेपी नेता नवाब सिंह नागर, टीवी शो बूगी बूगी की विजेता एवं कत्थक नृत्यांगना पायल बनर्जी, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि
शिक्षाविद एवं जेपी इंटर नेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या रूबी चंदेल, समाजसेविका एवं शिज्ञाविद सुनीता खताना, टेन न्यूज़ नेटवर्क के संस्थापक गजानन माली समेत गणमान्य हस्तियाँ कार्यक्रम में शामिल हुई।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि समेत शिक्षाविद और समाज मे अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले गणमान्य लोगों को सम्मानित भी किया गया।

बाल कलाकारों ने अपनी नृत्य कला से वहां मौजूद सभी लोगों का मन मोह लिया । सबसे पहले 6 साल से कम उम्र के बच्चों ने अपने नृत्य का प्रदर्शन किया, जिसके बाद 120 बच्चों ने इस कार्यक्रम में भाग लेकर अद्भुत प्रस्तुति दी।

आपको बता दें कि जिलास्तरीय डांस चैंपियनशिप को जीतने वाले को स्टेट चैंपियनशिप में भाग लेने का मौका मिलेगा और स्टेट चैंपियनशिप में जीत हासिल करने वाले को नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेने का मौका मिलेगा।

जेपी इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य रूबी चंदेल ने इस अवसर कहा कि कोरोना के बाद यह हमारा पहला कार्यक्रम है और बच्चों के साथ अभिवावक भी इसको लेकर काफी उत्साहित हैं। 2 साल तक ऑनलाइन पढ़ाई के बाद आज का कार्यक्रम यह संदेश दे रहा है कि जिंदगी अब वापस पटरी पर लौट रही है।

इस डांस चैंपियनशिप के बारे में उन्होंने कहा कि नृत्यक भगवान के संदेशवाहक होते है। एक समय में नृत्य के द्वारा ही लोग अपनी भावनाओं को व्यक्त करते थे, इसीलिए आज हम बच्चों को अपनी कला का प्रदर्शन करने का मौका दे रहे है, जिससे वो आगे अपना कैरियर बना सके।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं गन्ना विकास बोर्ड , उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष नबाब सिंह नागर ने कहा की हमारे बच्चे शिक्षा में तो बहुत आगे बढ़ रहे है, लेकिन संस्कार पर अभी भी काम करने की जरूरत है। अच्छे संस्कार ही मनुष्य को श्रेष्ठ बनाते है और यह जिम्मेदारी माता पिता की है की वो अपने बच्चों को अच्छा संस्कार दे।

त्यागराज म्यूजिक इंस्टिट्यूट के निदेशिका राजेश्वरी त्यागराजन इस कार्यक्रम में विशेष जज के रूप में शामिल हुई। राजेश्वरी त्यागराजन ने कहा की जिलास्तरीय डांस चैंपियनशिप 2021 में जिन बच्चों ने हिस्सा लिया, उनका हौसला बहुत ज्यादा बुलंद है। बच्चों के अंदर जो हुनर छिपा हुआ है, वो दर्शकों के सामने पेश कर रहे है।

डांस सीखना और दर्शकों के सामने डांस करना एक चुनौती रहती है, क्योंकि जो बच्चा डांस दर्शकों के सामने करता है, वो सिर्फ यह सोचता है कि में बेहतर प्रदर्शन करू, जिसके चलते उसकी परफॉर्मेंस अच्छी रहती है। में सभी अभिभावकों से यह कहना चाहती हूँ कि जो बच्चा विजेता नही हो पाता है, उसको डांस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से मत रोको, एक दिन वो जरूर विजेता बनेगा। यह कार्यक्रम काफी अद्धभुत है, जो संस्था इस कार्यक्रम को कर रही हूं, वो बहुत ही सराहनीय है।

 

उन्होंने कहा कि बच्चें शिक्षा के अलावा खेल, संगीत और डांस में काफी रुचि ले रहे है, जो काफी ज्यादा सही है। बच्चे के अंदर छुपी हुई रुचि को माता पिता और अध्यापक ही बाहर निकाल सकते है, जिससे वो इस रुचि के माध्यम से अपना भविष्य बना सकें।

डांस स्पोर्ट्स कॉउन्सिल ऑफ इंडिया की टेक्निकल सदस्य अंजु पंडिर ने कहा की डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन 8 साल से बच्चों को अच्छा प्लेटफॉर्म देने का काम कर रहा है, जिससे बच्चें अपने हुनर को दिखाकर अपना नाम रोशन कर सकें। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी संस्था ने 8 बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डांस कम्पटीशन करा चुकी है, साथ ही 400 राष्ट्रीय स्तर और 500 से ज्यादा जिला स्तर पर डांस चैंपियनशिप करा चुकी है।

साथ ही उन्होंने कहा कि जिलास्तरीय डांस चैंपियनशिप को जीतने वाले को स्टेट चैंपियनशिप में भाग लेने का मौका मिलेगा और स्टेट चैंपियनशिप में जीत हासिल करने वाले को नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेने का मौका मिलेगा। कोरोना महामारी के बाद आज 120 बच्चों ने जिलास्तरीय डांस चैंपियनशिप में भाग लिया। बता दे कि टेन न्यूज़ नेटवर्क इस कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर रहा।

Photo Highlights Dance Sports Championship 2021

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.