दिल्ली भाजपा ने किया आपातकाल पीड़ितों का सम्मान, आपतकाल के काले दिनों को किया याद

ROHIT SHARMA

दिल्ली :– दिल्ली में आज बीजेपी , आपातकाल बन्दी स्मरण समिति , भाजपा दिल्ली प्रदेश के द्वारा आपातकाल के समय बन्दी और बाहर कस्ट सहने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित का कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में बीजेपी के उपाध्यक्ष श्याम जाजू , एचआरडी मंत्री प्रकाश जावेडकर , भाजपा दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष मनोज तिवारी समेत आपातकाल के दौरान जेल में बंद रहे सेकड़ो कार्यकर्ता शामिल रहे ।

वही इस कार्यक्रम में आपतकाल के दौरान जेल में बन्दी रहे बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने अपनी दास्तान सुनाई । उनका कहना है कि आपतकाल में जिस तरीके से इंदिरा गांधी ने अपनी सियासत बचाने को लेकर आपातकालीन देश के अंदर लगाकर लोगों के साथ बहुत अन्याय किया है । उस दौरान देश के अंदर काफी संख्या में लोग जेल के अंदर रहे । साथ ही लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा । वही उनका कहना है कि आपातकालीन के दौरान जो लोग जेल से बहार थे, उनके साथ अत्याचार किया गया।

 

आपातकाल के दौरान 26 जून की सुबह तक जयप्रकाश नारायण, मोरारजी देसाई समेत तमाम बड़े नेता गिरफ्तार कर लिए गए थे. आपातकाल के दौराव प्रेस की आजादी पर भी हमला हुआ था ।
वही दूसरी तरफ 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तरफ से लागू किए गए आपातकाल के विरोध में बीजेपी काला दिवस मनाने जा रही है। आपको बता दे कि साल 1975 में 25 जून के बाद से ही राष्ट्रपति फखरुद्दीन के हस्ताक्षर के बाद देश में आपातकाल लागू किया गया था ।
Leave A Reply

Your email address will not be published.