श्री रामलीला मंचन में 50 फिट ऊपर आकाश में विशाल जटायु , रावण युद्ध

GREATER NOIDA REPORTER LOKESH GOSWAMI 

ग्रेटर नोएडा के साइट 4 में श्री रामलीला मंचन में सीता जी की पुकार सुन  गिद्धराज जटायू  पुष्पक विमान पर पहुंचते हैं और दशानन से उनका घनघोर युद्ध होता है। जिसके अंत में रावण चंद्रहास तलवार से जटायू के पंख काट देता है और वह असहाय होकर गिर जाते हैं। इस  युद्ध का मंचन दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण रहा।  पहली बार विशाल जटायु और रावण  का युद्ध 50 फुट की ऊंचाई पर आकाश में दिखाया गया जिसे देख दर्शक भी रोमांचित हो उठे। उधर, कुटिया पर  सीता जी  को न पाकर भगवान व्याकुल  हो उनकी तलाश में निकलते हैं। विलाप करते हुए पूछते हैं  ‘हे खग मृग हे मधुकर श्रेणी, तुम देखी सीता मृगनयनी’। सीता जी को खोजते हुए उनकी मुलाक़ात रावण से लड़कर घायल जटायु से होती है।  गिद्धराज जटायु श्री राम को बताते हैं रावण माता सीता को हर कर ले गया है।  इसके बाद जटायु प्राण त्याग देते हैं।  तब श्री राम उनका दाह  संस्कार करते हैं।इस मौके पर अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह , महासचिव बिजेंद्र सिंह आर्य, कोषाध्यक्ष  मनोज गर्ग, सयुक्त महासचिव सौरभ बंसल,  मीडिया प्रभारी , विनोद कसाना, ओमप्रकाश अग्रवाल , अमित गोयल, हरेन्द्र भाटी, मुकुल गोयल जतन भाटी, श्यामवीर भाटी,अजय रामपुर , चाचा हिंदुस्तानी , सतवीर गुर्जर , कपिल गुप्ता , कुलदीप शर्मा , अतुल जिंदल , विजेन्द्र भाटी , हरवीर मावी , अरुण गुप्ता , प्रमोद मास्टर जी आदि   मौजूद रहे।  

Leave A Reply

Your email address will not be published.