अभिषेक बच्चन को भाइ, फ़िल्म में छाई, रंगनाथन सोसाइटी की लाइब्रेरी

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (11/04/2022): पढ़ेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया को चरितार्थ करती और सभी वर्गों में शिक्षा की महत्ता को उजागर करती रंगनाथन सोसाइटी फ़ॉर सोशल वेलफेयर एंड लाइब्रेरी डेवलोपमेन्ट आज ओटीटी पर नाम कमा रही फ़िल्म दसवीं में एक महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में नजर आ रही है।

सन 2012 में इस सोसाइटी द्वारा देश प्रदेश की विभिन्न जेलों में कैदियों के लिए लाइब्रेरी की सुविधा शुरू की गई।
2012 में इस society ने Bimtech के सहयोग से पहली जेल लाइब्रेरी डासना जेल, गाज़ियाबाद में स्थापित की। इसके बाद मेरठ, अलीगढ़, बुलंदशहर, इटावा, लखनऊ, फिरोजाबाद, मथुरा, आगरा, ग्वालियर के साथ साथ कई आश्रमों में और मेट्रो स्टेशन पर भी पुस्तकालय स्थापित किये। इन पुस्कालयों की वजह से कई जेल में बंद कैदियों की मानसिक स्थिति में काफी बदलाव आया।

बिमटेक डाइरेक्टर डॉ हरिवंश चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में शुरू इस सामाजिक उपक्रम को अपने दसवें वर्ष में दसवीं फ़िल्म द्वारा अलग पहचान मिल रही है। अभिषेक बच्चन द्वारा अभिनीत इस वेब सीरीज में मुख्य किरदार किताबों के महत्व को जीवन में बेहद देर से समझता है परन्तु उसके बाद उसकी सोच और मानसिकता में कैसे पोसिटिव बदलाव आते है उन्हे इस वेब सिरीज़ में दर्शाया गया है।

दसवीं फ़िल्म में इसको स्थान दिया और आभार भी व्यक्त किया है। सभी पुस्तकालयों की स्थापना बिम्टेक के सीएसआर का हिस्सा है एवं इस कार्य में बिम्टेक के अध्यापकों छात्रों कर्मचारियों एवं अन्य स्वयंसेवकों का भारी योगदान है सभी बधाई के पात्र हैं ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.