नोएडा में एक व्यक्ति ने की आत्महत्या, एक संदिग्ध अवस्था में लाश बरामद

Ten News Network

नोएडा में सेक्टर 33 में रहने वाले एक व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। वहीं, थाना सेक्टर क्षेत्र-24 के चौड़ा गांव में रहने वाले 30 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली और थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के अट्टा गांव में रहने वाले 19 वर्षीय युवक का शव पंखे से लगे फंदा पर लटका मिला। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया, ‘‘चौड़ा गांव में रहने वाले अंशुल गुप्ता (30 वर्ष) पुत्र प्रमोद गुप्ता ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के अट्टा गांव में रहने वाले अंकित यादव (19 वर्ष) पुत्र रविंद्र यादव ने भी बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।’’

उन्होंने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के सेक्टर 33 में रहने वाले गौतम बनर्जी को उनके परिजनों ने गंभीर हालत में एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर वहां पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.