नोएडा के नाले में मिली युवक की लाश , परिजनों ने लगाया पुलिस की लापरवाही का आरोप 

ROHIT SHARMA

किसी भी मामले को लेकर पुलिस किस तरह से काम लापरवाह करती है एक बार फिर सामने आया | जिसके चलते एक युवक को अपनी जान गवानी  पड़ी , मामला नोएडा सेक्टर 35 के मोरना  गांव का है | जहां के रहने वाले रामकुमार पिछले  4 दिनों से लापता थे |

घर से वह अपने दोस्तों के साथ निकले थे उसके बाद से ही उनका अता पता नहीं लगा , उनके परिजन लगातार पुलिस के चक्कर काट रहे थे , बावजूद इसके रामकुमार के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली और आज  तड़के  सेक्टर 73  इलाके में एक नाले में उनका शव पड़ा हुआ मिला | परिजनों का आरोप है कि वह लोग  लगातार पुलिस से मामले में छानबीन करने को कहते रहे,  लेकिन पुलिस  लापरवाही से काम करती रही  इसके चलते उनके परिजन अब इस दुनिया में नहीं है .

यह तस्वीर है 35 साल के राम कुमार की है, राम कुमार नोएडा के एक अस्पताल में एडमिन विभाग में काम करते थे, 4 दिन पहले वह सेक्टर 35 स्थित अपने घर से कुछ दोस्तों के साथ निकले, लेकिन वापस घर नहीं लौटे |

जिसके बाद परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की गई और उनके ना मिलने के बाद नोएडा पुलिस से संपर्क किया गया, लेकिन 4 दिन बीतने के बाद भी नोएडा पुलिस चौकी से थाने और थाने से चौकी ही घुमाती  रही ,जहां राम कुमार के परिजन रामकुमार की खोज में रात-दिन एक किए हुए थे ,वहीं पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही और वही आज तड़के सुबह नोएडा सेक्टर 73 के पास एक नाले में राम कुमार का शव बरामद हुआ |

परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कोई कदम उठाती तो रामकुमार आज जिंदा होते, वहीं पुलिस का कहना है कि वह सभी बिंदुओं में जांच कर रही है यह नाले में डूब कर मौत हैं या हत्या की गई है सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, वहीं परिजनों की तरफ से भी पुलिस को 4 लोगों के नाम दिए गए हैं जिन पर रामकुमार की हत्या का आरोप है |

परिजनों का कहना है कि देर शाम रामकुमार इन्हीं चार दोस्तों के साथ घर से निकले थे, फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को लेकर जांच कर रही है कि आखिर राम कुमार की मौत कैसे हुई |

Leave A Reply

Your email address will not be published.