“कमलेश तिवारी के बाद अगला नंबर तेरा”, हिन्दू नेता को बुर्के में आई महिला ने दी धमकी
ABHISHEK SHARMA
Noida (21/10/19) : बीते 18 अक्टूबर को हिन्दू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी की लखनऊ में उन्ही के कार्यालय में दो संदिग्धों द्वारा हत्या कर दी गई। जिसके बाद उत्तर प्रदेश के शासन प्रशासन में हड़कंप मच गया। हालांकि बीते शनिवार को पुलिस ने तीन संदिग्धों को गुजरात से गिरफ्तार किया और उनसे पूछताछ कर रही है।
यह मामला अभी तक शांत नहीं हुआ था, उससे पहले ही कल शाम नोएडा के सेक्टर 15 ए स्थित उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी के होटल पर ऑटो में बैठकर एक बुर्के में आई महिला और धमकी भरा पत्र गार्ड को सौंपकर वहां से फरार हो गई। जिसमें लिखा था कि कमलेश तिवारी को तो हमने मार दिया अब तेरी बारी है। हालाँकि पीड़ित अमित जानी द्वारा दी गई शिकायत के बाद थाना 20 पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।
सीसीटीवी में साफ़ तौर पर देखा जा सकता है कि बुरका पहने आई महिला गार्ड को धमकी भरा पत्र देकर ऑटो में बैठ कर वहाँ से फरार हो गई। ये घटना नोएडा के थाना 20 क्षेत्र के सेक्टर 15ए स्थित उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी के होटल के बाहर की है। जब इस बात की सूचना अमित को लगी तो वो होटल पर आये और उस पत्र को पढ़कर तुरंत 100 नंबर कॉल कर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने पीड़ित जानी द्वारा दी गई शिकायत के बाद अज्ञात महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।
पीड़ित अमित जानी का कहना है कि जब मैं समाजवादी पार्टी में था, तब कोई न धमकी मिलती थी। क्योंकि मैं उस समय कोई ऐसी बात नहीं कहता था जो उनके समर्थन में न हो। जो याकूब मेमन और अजमल कसाब को अपना आइडियल मानते हैं। उनका कहना है कि जब से उन्होंने बीजेपी ज्वाइन की है तब से कई बार इस तरह की धमकी मिल चुकी है। उनका कहना है कि आजमगढ़ के कद्दावर नेता आजम खान ने भी उन्हें जान से मारने की धमकी दिलाई थी।
अमित जानी का कहना है कि ये सब इसलिए हो रहा है क्योंकि मैं एक हिन्दू नेता हूँ। मैं आज देश विरोधी नारे लगाता तो शायद मुझे विरोधी नेताओं की तरह प्रोटेक्शन मिलता। इनका कहना है कि उन्हें लगातर धमकिया मिलती रही है, कभी इराक, सीरिया, पीओके, पाकिस्तान, दुबई तो कभी आजमगढ़ से हजारों धमकिया सोशल साईट पर मिली है। इनका आज तक शासन प्रशासन ने कोई संज्ञान नहीं लिया है।
इसी तरह कमलेश ने भी शासन प्रशासन पर आरोप लगाया था कि उन्हें धमकी मिलने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। काश कोई कार्यवाही होती तो शायद कमलेश की हत्या नहीं होती। कल को मेरी हत्या हो जाएगी सरकार कह देगी एक हिन्दू वादी नेता था चला गया। इससे क्या होगा ये सब उन लोगों की साजिश है जिन्हे भारत माता की जय और मोदी योगी जिंदाबाद के नारों से तकलीफ है।
