किसान संसद में शामिल हुई बॉलीवुड अभिनेत्री गुल पनाग, कहा- सरकार को तीनों कानून वापस लेने होंगे

Ten News Network

Galgotias Ad

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर मंतर पर किसान संसद में आज महिलाओ की संसद लगाई गई। आज की आयोजित इस संसद में 200 महिलाओं ने हिस्सा लिया। आज की महिला संसद में बॉलीवुड अभिनेत्री गुल पनाग और सोशल वर्ककर मेघ पाटकर वलेटियर्स के रूप में महिला किसान संसद में मौजूद रही।

फ़िल्म अभिनेत्री गुल पनाग ने कहा की महिलाएं किसी से कम नही है , अगर इतिहास के पन्नो को पलटे जाए , तो आजदी से लेकर अपने हक की लड़ाई लड़ने में सबसे आगे रही है।अब देश की महिलाएं किचन भी संभलती हैं और घर को भी संभालती हैं। इसका मतलब अब महिलाओं को कमजोर न समझा जाए।

अभिनेत्री गुल पनाग ने ये भी कहा कि वो किसानों के साथ हैं और हमेशा किसानो के साथ रहेगी, क्योंकि वो हमारे अन्नदाता है , आज हमारे देश के किसान परेशान हैं।

सरकार को जल्द से जल्द कोई फैसला लेना चाहिए और कृषि कानून को भी वापस लेना चाहिए, जब तक ये काले कानून वापिस नही होते , तब तक किसान अपने घरों को वापस नहीं जाएंगे और आंदोलन ऐसे ही चलता रहेगा। किसान ऐसे ही अपने हक की लड़ाई लड़ते रहेगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.