नई दिल्ली :– आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व विधायक सौरभ भारद्वाज ने एक बार फिर बीजेपी शासित एमसीडी के महत्वपूर्ण भ्रष्टाचार का खुलासा किया है | उन्होंने आरोप लगाया है की दिल्ली की जनता के खून पसीने की कमाई से दिए गए टैक्स के करोड़ों रुपयों को अब तक भाजपा गबन कर चुकी है। हाल ही में भाजपा की नगर निगम द्वारा किया गया 2500 करोड़ रुपए का घोटाला भी दिल्ली और देश की जनता के सामने उजागर हो चुका है।
साथ ही उन्होंने कहा की बीजेपी के एक मौजूदा निगम पार्षद 10 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों सीबीआई के हाथ गिरफ्तार किए गए थे। बड़े ही आश्चर्य की बात है कि अब तक इस गंभीर मुद्दे पर भी भाजपा की ओर से कोई प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हुई।
इसी प्रकार से हम पिछले 3 दिन से भाजपा शासित नगर निगम में हुए 2500 करोड रुपए के घोटाले के संबंध में भारतीय जनता पार्टी से लगातार प्रश्न पूछ रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि दिल्ली के इतिहास में आज तक इससे बड़ा कोई घोटाला नहीं हुआ। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय शीला दीक्षित के समय में हुआ कॉमनवेल्थ घोटाला भी भाजपा के इस 2500 करोड़ के घोटाले के सामने छोटा है।
परंतु बड़े ही आश्चर्य की बात है कि दिल्ली के इतिहास के इस सबसे बड़े घोटाले जो कि भाजपा के कार्यकाल में भाजपा शासित नगर निगम में हुआ है, उस पर भी भाजपा की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आ रही है। भारतीय जनता पार्टी के पास कोई जवाब ही नहीं है।
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली के लोग भाजपा की अक्षमता, भ्रष्टाचार और गंदी राजनीति से त्रस्त हो चुके हैं। दिल्ली ने भाजपा को एमसीडी की सत्ता से बाहर करने और आम आदमी पार्टी को सत्ता सौंपने का मन बना लिया है। भाजपा के लोग नौटंकी कर रहे हैं और 24 घंटे गंदी राजनीति करते हैं। लोगों को सफाई और शासन चाहिए। लोग भाजपा को वोट देकर पछता रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा शासित एमसीडी के कमिश्नर छुट्टी पर हैं और एमसीडी पर ताला लगाकर तीनों मेयर धरने पर बैठे हैं। दिल्ली के लोग समझा चुके हैं कि भाजपा शासित एमसीडी उनका कोई काम नहीं करेगी।