नई दिल्ली :– दिल्ली बीजेपी के एक नेता ने अपने घर के पास स्थित एक पार्क में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनकी पहचान पश्चिम दिल्ली भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष जीएस बावा के रूप में हुई है।
सूत्रों के मुताबिक उन्होंने घरेलू झगड़े के चलते आत्महत्या कर ली , लेकिन पुलिस और परिवार दोनों ही अभी आत्महत्या के कारणों पर कुछ नहीं कह रहे। 58 वर्षीय जीएस बावा पश्चिमी दिल्ली के फतेह नगर में रहते थे।
यह घटना होली की शाम को सामने आई जब जीएस बावा का शव सुभाष नगर स्थित एक पार्क के अंदर ग्रिल से लटका मिला। शाम करीब 6.00 बजे स्थानीय लोगों ने पुलिस को बावा के शव के बारे में जानकारी दी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उनकी पहचान भाजपा नेता जीएस बावा के रूप में की। पुलिस को इस मामले में अब तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वही इस मामले में दिल्ली पुलिस के अधिकारी का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है , शव को पोस्टमार्टम के भेजा गया था , फ़िलहाल परिजनों से पूछताछ चल रही है , साथ ही आसपास में लगे हुए सीसीटीवी फुटेज भी खांगले जा रहे है , जिससे साफ हो जाए कि उन्होंने आत्महत्या की है या उनकी हत्या की गई है।
