नई दिल्ली :– होली को लेकर दिल्ली पुलिस ने पहले ही चेतावनी दी थी , कोई भी नियमों का उल्लंघन करेगा , उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी । जिसको लेकर कल दिल्ली पुलिस ने अभियान चलाया ।
दिल्ली पुलिस ने वाहनों पर हुड़दंग मचाने वाले और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। साथ ही हज़ारों की संख्या में लोगों के चालान काटें ।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि यातायात उल्लंघन के लिए कुल 3282 चालान काटे हैं। इनमें 1255 लोगों ने हेलमेट नहीं पहनना था। पुलिस ने इनके चालान किए हैं।
इसके अलावा बाइक पर तीन सवारियों को बैठाकर यात्रा करने वाले 70 लोगों के चालान किए हैं। पुलिस ने नशे में ड्राइविंग के लिए 100 और खतरनाक ड्राइविंग के लिए 121 चालान काटे हैं।
उन्होंने बताया कि इनमें से 100 चालान शराब पीकर वाहन चलाने के मामले में किए गए। एक अधिकारी ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने के लिए कुल 3,282 चालान किए गए, जिनमें से 1,255 चालान बिना हेल्मेट पहने दोपहिया वाहन चलाने के लिए किए गए।
