दिल्ली भाजपा ने 14 जिला अध्यक्षों की सूची की जारी , पढ़े पूरी खबर

Rohit Sharma

Galgotias Ad

नई दिल्ली :– दिल्ली भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्य के सभी 14 जिलों के जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। वहीं, इससे पहले दिल्ली भाजपा ने लंबे इंतजार के बाद 250 मंडल अध्यक्षों की पहली सूची जारी कर दी थी।

 

शेष 30 मंडलों के अध्यक्ष भी जल्द घोषित होने की उम्मीद है। जुलाई के पहले सप्ताह में मंडल अध्यक्षों के लिए रायशुमारी की गई थी, जिसके बाद से सूची का इंतजार किया जा रहा था।

 

खास बात यह है कि पार्टी ने युवाओं के हाथों में मंडलों की कमान सौंपी है। साथ ही महिलाओं, अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह और महिला मोर्चा अध्यक्ष विजया रहाटकर की मंडल से लेकर प्रदेश तक की टीम बनाने का कवायद चल रही है।

 

योग्य नेताओं की खोज के लिए पहली बार प्रत्येक मंडल में रायशुमारी कराई गई। पर्यवेक्षकों ने स्थानीय नेताओं से बात करने के बाद दावेदारों की सूची प्रदेश नेतृत्व को सौंपी थी।

 

लगभग डेढ़ माह तक उस पर मंथन करने के बाद अंतिम सूची बनाई गई है। 30 मंडलों में किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन सकी है। बताया जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में या फिर जिला अध्यक्षों की घोषणा के बाद शेष नामों पर भी फैसला कर लिया जाएगा।

 

 

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.