विस चुनाव में जीत पर भाजपा ने बांटा लड्डू ग्रेटर न¨एडा ;सतेन्द्र सिंह
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ग्रेटर नोएडा में चार राज्यों की जीत पर लड्डू बांट कर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री सुभाष भाटी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास से चारों राज्यों में भाजपा की सरकार बन रही है। जनता ने कांग्रेस के भ्रष्टाचार, कुशासन एवं घोटालों का माकूल जबाब दिया है। वहीं जनता ने भाजपा के अच्छे शासन का इनाम दिया है। यह जीत नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता का पैमाना है। इस मौके पर भाजयूमो के गजेन्द्र मावी ने कहा कि आज इन राज्यो में भाजपा की से यह साबित हो गया है जनता नरेन्द्र मोदी की तरफ देख रही है। भाजपा नरेन्द्र मोदी के नेतृत्य में 2014 में केन्द्र में सरकार बनाएगी। देश का हर वर्ग भाजपा के शासन एवं नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं लोकप्रियता के कारण देश में आगामी 2014 की सरकार नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बनेगी। लोकसभा चुनाव में भी भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी। इस मौके पर आनंद भाटी कुलक राज भाटी, नीरज, अमित कसाना, चैनपाल भाटी, हरिराम चावड़ा, योगेश चैहान, गणेश गौतम, शिव कुमार शर्मा, विपिन चैहान, सुमित चैहान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।