कांग्रेस पार्टी को लगा करारा झटका , पूर्व निगम पार्षद सुनीता सुभाष यादव आप पार्टी में हुई शामिल

Ten News Network

Galgotias Ad

नई दिल्ली :– केजरीवाल सरकार द्वारा दिल्ली में शिक्षा, बिजली, पानी, महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा आदि तमाम क्षेत्रों में किए जा रहे ऐतिहासिक कार्यों से प्रभावित होकर लगातार लोग ‘आप’ सरकार से जुड़ रहे हैं।

इसी क्रम में ‘आप’ प्रमुख प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज और आप विधायक जरनैल सिंह ने आज राजौरी गार्डन से कांग्रेस की पूर्व निगम पार्षद सुनीता सुभाष यादव और उनके पति सुभाष यादव को टोपी और पटका पहनाकर आम आदमी पार्टी में स्वागत किया।

जरनैल सिंह ने कहा, जो लोग दिल्ली में बदलाव और सुधार चाहते हैं, ईमानदार व्यवस्था चाहते हैं, वह अरविंद केजरीवाल जी के कामों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी परिवार में शामिल हो रहे हैं।

आप विधायक जरनैल सिंह ने आज प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि दिल्ली के अंदर एमसीडी में किस प्रकार का भ्रष्टाचार चल रहा है उसका एक उदाहरण अभी आप नेता सौरभ भारद्वाज ने बताया है। दूसरी तरफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जिस प्रकार से दिल्ली की जनता के लिए काम कर रहे हैं उससे प्रभावित होकर हर दिन आम आदमी पार्टी के परिवार में शामिल होने वाले लोगों की गिनती बढ़ती जा रही है।

जो लोग दिल्ली में बदलाव और सुधार चाहते हैं, ईमानदार व्यवस्था चाहते हैं, उस काफिले में आज पश्चिमी दिल्ली से कांग्रेस के नामचीन लोग शामिल हो रहे हैं। राजौरी गार्डन के वार्ड 6 एस में 2012 से 2017 तक कांग्रेस की निगम पार्षद रहीं सुनीता सुभाष यादव आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो रही हैं। उनके साथ सुभाष यादव भी आप सरकार की सदस्यता ले रहे हैं। यह पूरा परिवार समाज सेवा के क्षेत्र में एक लंबे समय से जुड़ा रहा है। मुद्दा चाहे जो भी हो यह परिवार हमेशा सक्रिय रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.