दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल का ऐलान , 1 करोड़ लोगों को  दिया जाएगा मुफ्त राशन

Rohit Sharma

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि कोरोना संकट के दौरान दिल्ली में रह रहे लोगों को खाने की कोई दिक्कत न हो, इसके लिए हमने फूड सिक्योरिटी का प्रावधान किया है। फूड सिक्योरिटी के तहत दिल्ली में अब 1 करोड़ लोगों को फ्री राशन दिया जाएगा।

साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली में जिन लोगों की कोरोनावायरस की वजह से मौत हुई है,उनमें से 80 फीसदी लोग वह हैं, जिनकी उम्र 50 साल से ज्यादा है |

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कल हमने 1397 सैंपलों की जांच कराई थी जिनमें से 78 पॉजिटिव पाए गए | उन्होंने बुजुर्गों से अपील की है कि अपना ख्याल रखें , दिल्ली सरकार का कहना है कि राजधानी में रहने वाले सभी गरीबों को खाना मिले यह हमने सुनिश्चित किया है |

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार दिल्ली की आधी आबादी को मुफ्त राशन दे रही है आज ही हमने यह फैसला लिया है | हर विधायक को और हर सांसद को चाहे वह किसी भी पार्टी के हो , सबको 2000 पूर्ण कूपन जारी किए जाएंगे | जिसके ऊपर प्रति व्यक्ति 5 किलो राशन मिलेगा , यह कूपन ऐसे लोगों को दिए जाएंगे जिनके पास ना राशन कार्ड है ना ही कोई भी पहचान का कार्ड है |

28-29 अप्रैल से सरकार हर परिवार को एक एक किट बेसिक समान की दी जाएगी  जिसमें तेल साबुन इत्यादि जरूरी सामान होंगे | दिल्ली के मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को सलाम करते हुए कहा कि दिल्ली में उनकी सरकार मीडियाकर्मियों की, कोरोना वायरस के संक्रमण का पता लगाने के लिए जांच कराएगी

Leave A Reply

Your email address will not be published.