सीएम योगी के पिता का ऋषिकेश में हुआ अंतिम संस्कार, मंत्रियों समेत मुख्यमंत्री हुए शामिल

Abhishek Sharma

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का मंगलवार को ऋषिकेश में अंतिम संस्कार हुआ। लॉकडाउन और राज्य की जिम्मेदारियों की वजह से योगी आदित्यनाथ अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए।

उत्तराखंड के पौड़ी के पास पैतृक गांव पंचूर में सीएम योगी के बड़े भाई मनेंद्र बिष्ट ने पिता को मुखाग्नि दी। आनंद सिंह बिष्ट की अंतिम यात्रा में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, रामदेव, चिदानन्द जी, मदन कौशिक समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट (89) ने सोमवार को दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। 13 मार्च को तबीयत बिगड़ने पर आनंद सिंह बिष्ट को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया था। जहां सोमवार सुबह उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।

सीएम योगी आदित्यनाथ अपने पिता के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचे। सीएम योगी ने कल कहा था कि अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में लॉकडाउन की सफलता तथा महामारी कोरोना को परास्त करने की रणनीति के कारण भाग नहीं ले पा रहा हूं।

पूजनीया मां, पूर्वाश्रम से जुड़े सभी सदस्यों से भी अपील है कि वे लॉकडाउन का पालन करते हुए कम से कम लोग अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में रहें। पूज्य पिताजी की स्मृतियों को कोटि-कोटि नमन करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा हूं

Leave A Reply

Your email address will not be published.