नई दिल्ली :– अरविंद केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में शराब की होम डिलीवरी शुरू कर दी है। आपको बता दें कि केजरीवाल सरकार ने मोबाइल एप और ऑनलाइन वेब पोर्टल के जरिए शराब की होम डिलीवरी करने की इजाजत दे दी है।
दरअसल कोरोना काल मे बहुत से राज्यों के मुख्यमंत्री ने यह कदम उठाया है । बता दे की यह कदम इसलिए उठाया गया है की दिल्ली की शराब की दुकानों पर भीड़ इकठ्ठी न हो। केजरीवाल सरकार जल्द ही दिल्ली सरकार की अधिकारिक वेबसाइट (https://www.delhi.gov.in) पर पूरी जानकारी अपलोड करेगी।
इससे पहले कोरोना वायरस की महामारी के बीच छत्तसीगढ़ सरकार ने शराब की होम डिलीवरी की शुरुआत की थी। एएनआई के मुताबिक आबकारी (संशोधन) नियम, 2021 के अनुसार एल-13 लाइसेंस धारकों को लोगों के घर तक शराब पहुंचाने की अनुमति होगी।
साफ है कि जिसके पास एल-13 लाइसेंस होगा, वो ऑर्डर आने पर होम डिलीवरी कर सकता है. इसके अलावा नोटिफिकेशन में कहा गया है कि लाइसेंसधारक केवल मोबाइल ऐप या ऑनलाइन वेब पोर्टल के जरिए ही घरों में शराब की डिलीवरी कर सकेंगे. वहीं, छात्रावास, कार्यालय और संस्थान में शराब की कोई होम डिलीवरी नहीं की जाएगी।
दिल्ली सरकार ने पिछले साल की शराब की होम डिलीवरी पॉलिसी पर भी विचार किया था, लेकिन पाया कि मौजूदा नियमों के तहत होम डिलीवरी संभव नहीं है, इसलिए पॉलिसी में संशोधन किए हैं।