दिल्ली सरकार के पांच पूर्व मुख्य इंजीनियरों सहित 32 टेक्नोक्रेट बीजेपी में हुए शामिल , पढें पूरी खबर

Ten News Network

Galgotias Ad

नई दिल्ली:– भारतीय जनता पार्टी की देशहित की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन कल्याणकारी और विकास की नीतियों से प्रभावित होकर आज दिल्ली सरकार, दिल्ली विकास प्राधिकरण, नगर निगम और नई दिल्ली नगर पालिका से सेवानिवृत 32 इंजीनियरों ने भाजपा का दामन थाम लिया।

आदेश गुप्ता ने इन सभी को पार्टी में शामिल करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि देश और समाज के हित में सभी पार्टी की नीतियों के अनुरुप जनसेवा करेंगे।

प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक समारोह में इन सभी सेवानिवृत अधिकारियों का स्वागत करते हुए बीजेपी नेता आदेश गुप्ता ने कहा कि यह पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में टेक्नोक्रेट्स ने भाजपा में शामिल होकर जनसेवा करने का फैसला किया है।

आदेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा में ऐसे प्रबुद्ध लोगों का स्वागत है जो इसकी विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए इसमें शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने कोरोना काल में सीमित संसाधनों के बाद भी जिस तरह काम करते हुए देश को विकास के मार्ग पर गति दी है, उससे प्रभावित होकर अनेक क्षेत्रों से सेवानिवृत अधिकारी पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

दिल्ली बीजेपी प्रदेश के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि ऐसे लोगों के आने से भाजपा को समाज में दिशा देने और छवि बनाने में मदद मिलती है। डीडीए इंजीनियर एसोसिएशन के अध्यक्ष परम यादव ने भाजपा को धन्यावद देते हुए कहा कि यह पहला मौका है जब किसी भी राजनीतिक पार्ट में इंजीनियरों का एक सेल होगा।

इंजीनीयरों को अवसर देकर भाजपा ने जो देश का सेवा करने का मौका दिया है, उसपर हम हमेशा तत्पर रहेंगे। हमें विश्वास है कि जितने भी इंजीनीयर आज भाजपा में शामिल हो रहे हैं, उनका अनुभव पार्टी को एक अलग दिशा तय करेगा और पार्टी को अलग मुकाम पर पहुंचाने में कामयाब होगा।

आज जिन लोगों ने भाजपा का दामन थामा है उनमें दिल्ली सरकार के सिंचाई विभाग के पूर्व मुख्य इंजीनियर ईश कुमार, नगर निगम के पूर्व मुख्य इंजीनियर आर. के. भट्टाचार्य, दिल्ली विकास प्राधिकरण के पूर्व मुख्य इंजीनियर जे.डी. अहूजा और आर. जी. गुप्ता तथा दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व मुख्य इंजीनियर विजय पाल सिंह शामिल हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.