नई दिल्ली :– देश मे कोरोना की दूसरी लहर अभी कम नही हुई है,तो वही दूसरी तरफ ब्लैक फंगस भी अपना प्रकोप दिखा रहा है। ब्लैक फंगस बीमारी के ईलाज के लिए इंजेक्शन भी कम पड़ रहे है , जिसके चलते विदेशों से इंजेक्शन मंगाए जा रहे है।
वही विदेशों से मंगाई जा रही दवाइयों पर भारी टैक्स केंद्र सरकार द्वारा लगाया जा रहा है , जिसके चलते ब्लैक फंगस के इंजेक्शन समेत दवाईयां बहुत महँगी पड़ रही है , जिसको लेकर आज दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई।
एएनआई के मुताबिक दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से सवाल किया है कि ब्लैक फंगस की दवाइयों पर इम्पोर्ट ड्यूटी इतनी ज्यादा क्यों हैं, जबकि यही दवाई जान बचाने के काम में आ रही है।
एएनआई के मुताबिक दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा केंद्र सरकार से कहा कि ब्लैक फंगस की दवाइयों समेत इंजेक्शन पर इम्पोर्ट ड्यूटी खत्म की जाए , जिससे मरीजों का सही तरीके से इलाज हो सके। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर ये दवाईया सस्ती होगी तो सभी का इलाज हो पाएगा।
दिल्ली हाईकोर्ट के बयान पर केंद्र सरकार द्वारा जवाब दिया गया है कि हाईकोर्ट का जवाब सीबीडीटी और वित्त मंत्रालय की अवगत कराया जाएगा , जिसपर विचार करके एक दो दिन में फैसला हो जाएगा। ब्लैक फंगस की बीमारी में इस्तेमाल होने वाले अम्फोटेरिसिन इंजेक्शन की अभी भारत में कमी है, ऐसे में इसे बाहर से इम्पोर्ट किया जा रहा है।