दिल्ली में कोरोना का कहर, टूटा रिकॉर्ड, एक दिन में 428 नए मामले 

Rohit Sharma

नई दिल्ली :– दिल्ली में कोरोना मीटर रिकॉर्ड तेजी से भागा और मरीजों की संख्या में 428 का इजाफा हो गया | आपको बता दे कि एक दिन में सबसे अधिक मरीजों के सामने आने का यह रिकॉर्ड है | हालांकि, मुंबई और अहमदाबाद के मुकाबले दिल्ली में हालात काबू में दिखते हैं, लेकिन शराब की दुकानों पर टूटी सोशल डिस्टेंसिंग की डोर बड़े खतरे का संकेत दे रही है |

दिल्ली में बीते 24 घंटे में 428 नए मामले सामने आए हैं, जो यहां एक दिन में संक्रमित होने वालों की सबसे बड़ी संख्या है | दिल्ली का कोरोना मीटर 5 हजार 530 को पार कर चुका है | अबतक 65 लोग कोरोना से दम तोड़ चुके हैं ,  इस बीच दिल्ली के भारत नगर पुलिस थाने में तैनात सिपाही अमित कुमार की कोरोना से मौत हो गई है |

 

आरोप है कि लक्षण होने के बावजूद उनको समय पर भर्ती नहीं कराया गया | दिल्ली में कोरोना से 54 पुलिसकर्मी अबतक संक्रमित हो चुके हैं , देश की राजधानी होने के नाते दिल्ली में पैरामिलिट्री फोर्स के जवान भी बड़ी संख्या में ड्यूटी पर तैनात हैं |  सीआरपीएफ के 155 जवान अबतक संक्रमित हो चुके हैं |

वही दूसरी तरफ गृह मंत्रालय के कंट्रोल रूम में तैनात सीआरपीएफ के दो जवान भी पॉजिटिव पाए गए |  आनन-फानन में गृह मंत्रालय का कंट्रोल रूम नंबर 1 सील कर दिया गया है |

बीएसएफ में अब तक 154 कुल मामले कोरोना पॉजिटिव के सामने आ चुके हैं. इसके बाद गृह मंत्रालय चिंतिंत है और सुरक्षाबलों से एसओपी का पालन करने की अपील की जा रही है |

वहीं, गाजियाबाद भी दिल्ली से डरा हुआ है. लिहाजा वहां के नगर आयुक्त ने चिट्ठी लिखकर कहा है कि गाजियाबाद में रहने वाले जो भी डॉक्टर और पैरामेडिक स्टाफ दिल्ली के कोविड अस्पतालों में ड्यूटी करते हैं वो लॉकडाउन तक अपने रहने का इंतजाम वहीं करें. उन्हें लॉकडाउन खत्म होने तक गाजियाबाद में प्रवेश नहीं दिया जाएगा |

Leave A Reply

Your email address will not be published.