दिल्ली मेट्रो में हुआ बड़ा हादसा, स्टेशनों पर फंसे यात्री हो रहे परेशान

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली, (12/02/2022): आज सुबह दिल्ली मेट्रो कि रेड लाईन पर बड़ा हादसा हो गया जिससे मेट्रो में सवारी करने वाले लोगों को काफी परेशनी का सामना करना पड़ा। आपको बतादें कि रेड लाइन पर ओएचई तार टूट गया है। इससे इंद्रलोक से पीतमपुरा के बीच मेट्रो का परिचालन प्रभावित हो गया है। लोग इसके कारण काफी परेशान दिखे। इधर मेट्रो के कर्मचारी ओएचई को ठीक करने के लिए लगे हुए हैं। वहीं रेड लाइन के नेताजी सुभाष प्लेस मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है।

सभी परेशान होकर जल्द से जल्द इसके ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि दिल्ली में मेट्रो यहां के लोगों के लिए लाइफ लाइन बन गई है। इसमें हजारों-लाखों यात्री हर दिन सफर करते हैं। हालांकि कोरोना वायरस के कारण जब से केंद्र सरकार ने जनता कर्फ्यू और लाकडाउन लगाया था तब से कुछ समय के लिए इसके पहिए थम गए थे मगर बाद में सरकार ने इसे चलाने की इजाजत दे दी। जानकारी के लिए बता दें कि कोरोना के केस बढ़ते ही मेट्रो यात्रियों के लिए कुछ प्रतिबंध समय-समय पर लागू होते रहे हैं लेकिन ताजा अपडेट की बात की जाए तो इसमें सभी सीटों पर बैठकर यात्रा करने की अनुमति दे दी गई है।

वहीं, यात्रियों की संख्या ज्यादा होने के कारण उनकी मांग है कि पहले की व्यवस्था लागू हो जिसमें यात्री खड़े होकर यात्रा कर सकते थे। उनकी दलील है कि दिल्ली में सबकुछ खोल दिया गया है। पिछले एक सप्ताह से प्राइवेट के बाद सरकारी दफ्तर भी 100 फीसद क्षमता के साथ खुल गए हैं। ऐसे में लोग आवाजाही के लिए मेट्रो में भीड़ बढ़ रही है। हालांकि 100 प्रतिशत सीटिंग क्षमता के साथ रफ्तार भर रही मेट्रो में यात्रियों को दिक्कत आ रही है। इसके कारण स्टेशनों के बाहर फिर लंबी-लंबी लाइनें लग जाती है। इसलि उनकी मांग है कि जल्द से जल्द खड़े होकर यात्रा करने की अनुमति दी जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.