New Delhi (08/12/2021): देश के अलग अलग राज्यों से आए नेशनल टेक्सटाइल कारपोरेशन (एनटीसी) मिल कर्मचारियों ने आज जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन किया। धरने में मौजूद लोगों ने कहा कि जो एनटीसी की मिले कोरोना के कारण बंद है उन्हें तुरंत चालू किया जाए, सरकार से मांग करते हैं कि हमारी मांगों को तुरंत पूरा किया जाए। कोरोना बीत गया लेकिन सरकार अभी भी मिलों को चालू नहीं कर रही है, ऐसा लग रहा है कि सरकार उसे स्थाई तौर पर बंद करना चाहती है।
लोगो ने कहा कि सरकार से अपनी मांग को पूरा करवाने के लिए जंतर-मंतर पर सारे स्टेट से लोग आए हैं। जिसमें तमिलनाडु केरल, मध्य प्रदेश राजस्थान गुजरात से हम लोग अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए जंतर मंतर पर धरना दे रहे हैं।
हमारी मांग है कि बंद पड़े मिलों को चालू करो, जो वर्किंग लोग है उनको वेतन दो। सरकार को हम लोगो ने बार-बार आवेदन दिया हैं, जो हमारे मंत्री पीयूष गोयल हैं उनको भी लिखित में कई बार आवेदन दिया जा चुका है, लेकिन अभी तक इस पर सुनवाई नहीं हुई है। पीएम मोदी को भी लेटर भेजा गया है लेकिन अभी तक उनका कोई जवाब नहीं आया है। जितने भी हम आंदोलनकारी हैं एक बार प्रधानमंत्री जी से मिलना चाहते हैं लेकिन हमें समय नहीं दिया जा रहा है, इसीलिए आज पूरे देश से हम लोग जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने आए हैं।
इस मौके पर महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री सचिन अहीर ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की यह सरकार गूंगी है, बहरी है, ना किसी की सुनती है और ना बोलती है। सभी सांसदों ने निर्णय लिया कि जो हमारी मांगे हैं उसे पार्लियामेंट में उठाएंगे।
एनटीसी की जो मिलें हैं उसमें 25000 मजदूर काम करते हैं। लोगो ने कहा एक साल से कोरोना के नाम पर चालू मिलों को बंद करने का काम किया गया है। आज के धरने के बाद हम उम्मीद करते हैं कि हमारे मंत्री पीयूष गोयल और सरकार हमारी मांगों को पूरा करेगी और अगर हमारी मांग पूरी नहीं होती है तो पूरे देश में हम आंदोलन करेंगे।
