दिल्ली: 3 साल के बच्चे को पड़ोसियों ने किया किडनैप, मांगी 75 लाख की फिरौती , आरोपी गिरफ्तार

Rohit Sharma / Rahul Kumar Jha

दिल्ली के बवाना इलाके में तीन साल का एक मासूम अपने ही घर के बाहर से गुमशुदा हो गया। बच्चे के ना मिलने पर घर वाले परेशान हो गए , परन्तु उनकी यह परेशानी तब और बढ़ गई जब उन्हे बच्चे की रिहाई के लिए फिरोती के लिए फोन आने लगे। साथ ही अपहरणकर्ता ने इस सिलसिले में पुलिस को कुछ भी बताने पर बच्चे की जान लेने की धमकी दी।


इस घटना के बाद परिवारजनों ने पुलिस को खबर की और पुलिस ने मामले में सतर्कता दिखाते हुए मात्र 6 घंटों में बच्चे को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से आजाद करवा लिया।

पुलिस ने बताया की अपहरणकर्ता और कोई नहीं बल्की इसी परिवार के पड़ोसी हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि पीड़ित बच्चे के पिता एक व्यापारी हैं और बीते रविवार को उनका बेटा घर के बाहर से अचानक गुम हो गया और कई बार तलाश करने के बाद भी वो नहीं मिला जिसके बाद घरवालों ने बवाना थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

वहीं पुलिस को पता चला कि बच्चे के पिता के मोबाइल पर अपहरणकर्ताओं के धमकी भरे फोन आ रहे हैं। उनसे 75 लाख रुपये मांगे गए हैं। पुलिस ने कॉलर का फोन नंबर सर्विलांस पर लगाया और सीसीटीवी फुटेज खंगाली और जल्द ही किडनैपर्स को पकड़ लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.