दिल्ली के दरोगा पर दुष्कर्म का आरोप,  पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार  

Rohit Sharma

Galgotias Ad

नई दिल्ली :–  दिल्ली पुलिस के एक दरोगा पर सिकंदरा क्षेत्र की पीड़िता ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि दरोगा ने घर का दरवाजा नहीं खोलने पर तोड़फोड़ की। उस पर पिस्टल तानकर महिला के साथ दुष्कर्म किया , उसके बाद जान से मारने की धमकी दी। उसकी शिकायत पर थाना सिकंदरा पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। हालांकि पीड़िता ने तहरीर नहीं दी है। दरोगा से पूछताछ की जा रही है।

सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली युवती का कहना है कि वह शादीशुदा है। उसका पति से तलाक का केस चल रहा है। पांच साल का बेटा है जो उसकी बहन के घर पर रहता है। तीन साल पहले मथुरा निवासी सहेली के भाई से मुलाकात हुई थी। वह दिल्ली पुलिस में दरोगा है।

वह तलाक के केस में मदद करने के बहाने घर आने लगा। एक साल पहले उसने शादी का प्रस्ताव रखा। मगर, सहेली के भाई और पारिवारिक रिश्ता होने के कारण युवती ने शादी करने से इनकार कर दिया। इससे दरोगा बौखला गया।

आरोप है कि वह घर आने लगा। धमकी भी देने लगा। पिस्टल लेकर घर आता। उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे ब्लैकमेल करने लगा , सुबह घर के सामने आकर खड़ा हो गया। रात में घर में घुसने की कोशिश करने लगा। शोर मचाने पर दरवाजा तोड़कर अंदर आ गया। इसके बाद सामान भी उठाकर फेंक दिया।

पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी। यह देखकर युवती ने महिला हेल्प लाइन और 112 नंबर पर शिकायत की। सूचना पर थाना सिकंदरा पुलिस पहुंच गई। पुलिस दोनों को थाने ले गई। युवती का कहना था कि उसकी जान को खतरा है , उसे न्याय चाहिए।

थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि दोनों थाने पर आए हैं। युवती ने लिखित शिकायत नहीं की है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, आरोपी दरोगा ने थाना पुलिस को युवती के आरोप गलत बताए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.