कोरोना का कहर : दिल्ली पुलिस के एसएचओ संजय शर्मा की कोरोना से मौत , पढ़े पूरी खबर

ROHIT SHARMA

नई दिल्ली :– कोरोना का कहर जारी है , वही इस वायरस से मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है , जो चिंताजनक है , आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस के पीसीआर में कार्यरत इंस्पेक्टर संजय शर्मा की आज सुबह कोरोना से मौत हो गई।

 

 

पिछले कुछ दिनों से इंस्पेक्टर संजय शर्मा कोरोना वायरस से संक्रमित थे और वसंत कुंज स्थित एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. ड्यूटी पर तैनाती के दौरान ही वो कोरोना संक्रमित हो गए थे. उसके बाद उनका इलाज करवाया जा रहा था।

 

 

डीसीपी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, इंस्पेक्टर संजय शर्मा की आज सुबह मौत हो गई. उनका प्लाज्मा थेरेपी के जरिए भी इलाज किया गया।

 

 

लेकिन दुर्भाग्यवश उनका बताया नहीं जा सका. इंस्पेक्टर संजय शर्मा ने अपनी पीछे पत्नी और बेटे (आईआईटी दिल्ली में पढ़ाई कर रहा है) को छोड़ा है।

 

 

दिल्ली में कोविड-19 के 787 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1.53 लाख से अधिक हो गई. वहीं अब तक 4,214 की मौत हो गई. यहां कोविड-19 के उपचाराधीन मामलों की संख्या बढ़कर 10,852 हो गई है जो कि रविवार को 10,823 थी. जबकि संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,53,367 हो गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.