दिल्ली पुलिस ने बंद करवाई शराब की सभी दुकानें, फिजिकल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ते देख लिया एक्शन
Rohit Sharma
नई दिल्ली :– देश के अन्य राज्यों की तरह दिल्ली में भी आज से शराब की दुकानें खुल तो गई हैं, लेकिन जगह-जगह अफरातफरी का माहौल भी है। लोग शारीरिक दूरी के नियमों का भी पालन नहीं कर रहे हैं। यहां तक कई जगहों पर पुलिस ने लाठियां तक भांजी हैं। इस बीच बढ़ती भीड़ के बाद दिल्ली पुलिस ने फिलहाल शराब की सभी दुकानों को बंद करने के लिए कहा है।
इस बीच आज सुबह 9 से 11 बजे तक ठेके खुले रहे। भीड़ बढ़ जाने पर स्थानीय पुलिस ने एसडीएम से अनुमति लेकर दिल्ली के सभी ठेके बंद करा दिए हैं।
इतना ही नहीं, कश्मीरी गेट और बुराड़ी आदि कई इलाके में लोगों को हटाने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज भी करना पड़ा। करोल बाग थाने के एसएचओ मनिंदर सिंह का कहना है कि यहां पर खुली शराब की दुकान के बाहर लोग शारीरिक दूरी के नियमों का पालन नहीं कर रहे थे, इसलिए शराब की इस दुकान को बंद करा दिया गया।
दिल्ली में ज्यादातर इलाकों में खुली सरकार दुकानों के बाहर सैकड़ों लोग लाइनें में लगे नजर आ रहे हैं। आलम यह है कि सुबह 9 बजे से लोग शराब की दुकानों के बाहर पहुंच गए थे।
इस बीच भीड़ के मद्देनजर दिल्ली में पुलिस ने कई जगह शराब की दुकानें बंद कराईं है। यहां पर फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन न होने की बात सामने आई है।
कश्मीरी गेट इलाके में शराब की दुकान के बाहर 2 किलोमीटर लंबी लाइन लगी थीं और इस दौरान शारीरिक दूरी के नियमों का पालन भी नहीं किया रहा था। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया है।