दिल्ली पुलिस के शादीशुदा एसआई ने गर्लफ्रैंड को मारी गोली, हालत गंभीर

Rohit Sharma

नई दिल्ली :– दिल्ली में सब इंस्पेक्टर पर एक युवती को गोली मारने का आरोप लगा है। घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है , जहाँ उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है , वही इस मामले में एसआई फरार है, पुलिस तलाश में जुटी हुई है ।
मामला दिल्ली के अलीपुर इलाके का है , जिस युवती को गोली लगी है , वो युवती दिल्ली पुलिस की एसआई की गर्लफ्रैंड बताई जा रही है । साथ ही फरार एसआई का नाम संदीप दहिया बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, संदीप दहिया और पीड़िता दोनों एक साल से रिलेशनशिप में थे. दोनों जीटी करनाल रोड से कहीं जा रहे थे, लेकिन रास्ते में कहासुनी हो गई और एसआई ने लड़की को गोली मार दी। लड़की घायल हालत में जीटी करनाल रोड पर पड़ी थी ।
मैक्स हॉस्पिटल में लड़की का इलाज चल रहा है , उसकी हालत स्थिर है । वही इस मामले में दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि फरार एसआई संदीप दहिया के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश कर रही है।
साथ ही उन्होंने कहा है कि युवती की हालत अब स्थिर है, पूछताछ में पता चला है कि घायल युवती एसआई की गर्लफ्रैंड है, साथ ही एसआई पहले से ही शादीशुदा है। किसी मामले में गर्लफ्रैंड से झगड़ा हुआ, जिसके चलते एसआई ने गोली मार दी।
Leave A Reply

Your email address will not be published.