दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, सुबह से हो रही बूंदाबांदी के बाद ठंड बढ़ने के आसार

Ten News Network

New Delhi: दिल्ली में आज दिनभर हल्की हल्की हो रही बारिश होने से सर्दी बढ़ गई है। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में आज सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है।

बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है, इसके साथ हीं तापमान में गिरावट नहीं दर्ज की गई है। लेकिन मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में बारिश के कारण तापमान में लगभग 4 से 5 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।

दिल्ली में प्रदूषण खराब से बेहद खराब की श्रेणी में पहुंच गया है। आज हीं दिल्ली सरकार को सुप्रीम कोर्ट से प्रदूषण के रोक थाम के लिए फटकार लगाई गयी है, इसके बाद दिल्ली सरकार ने फैसला लेते हुए अगले आदेश तक सारे स्कूल को बंद करने का फैसला लिया है।

दिल्ली के लोगों को बेमौसम बारिश से भले हीं प्रदूषण से राहत मिलेगी लेकिन इस बारिश से राजधानी दिल्ली में ठंड और सर्दी भी बढ़ने की पूरी संभावना है। दिल्ली के अलग अलग इलाकों में आज बारिश होने के कारण लोग ठंड से बचते नजर आए।

मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले 3 से चार दिनों तक इसी तरह का मौसम दिल्ली-एनसीआर में रहेगा। आज भी मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी और हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया था।

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक बारिश की वजह से दिल्ली-एनसीआर में सर्दी काफी बढ़ जाएगी। न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री के करीब पहुंचने की आशंक जताई जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.