दिल्ली की स्पेशल सेल ने कुख्यात हथियार तस्कर को धरदबोचा, दस साल से कर रहा था धंधा

Rohit Sharma

Galgotias Ad

नई दिल्ली :– दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक हथियार तस्कर अब्दुल सलाम को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 20 पिस्टल और 50 कारतूस बरामद किए गए हैं।

 

 

गिरफ्तार आरोपित हत्या, हत्या की कोशिश और हमले जैसी कई मामलों में जेल जा चुका है। इतना ही नहीं, मध्य प्रदेश से हथियार लाकर वह दिल्ली एनसीआर में सप्लाई करता था।

 

 

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि सराय कालेखां के पास से किठौर के राधना निवासी अब्दुल सलाम को 20 आटोमेटिक पिस्टल, 40 मैगजीन और 50 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।

 

 

अब्दुल मध्य प्रदेश के विभिन्न जगहों से हथियार लाकर दिल्ली एनसीआर में सप्लाई करता था। अब्दुल ने पूछताछ में बताया कि पिछले दस साल से हथियार सप्लाई के धंधे में लगा है।

 

 

 

रिफाइंड आयल के डिब्बे में छिपाकर हथियार ला रहा था। पिछले छह साल में वह एक हजार से ज्यादा हथियार दिल्ली एनसीआर में सप्लाई कर चुका है। 10 से 12 हजार पिस्टल खरीदने के बाद 25 से 30 हजार में बेच देता है।

 

 

हथियार लाने के लिए बैट्री, कंटेनल आदि का इस्तेमाल किया जाता था। 1 हजार से ज्यादा हथियार दिल्ली एनसीआर में सप्लाई कर चुका है। वह 10 से 12 हजार में एक पिस्टल खरीदा करता था और इसकी बिक्री 25 से 30 हजार में होती थी। हथियार लाने के लिए बैट्री, कंटेनल आदि का इस्तेमाल किया जाता था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.