कोरोना : अगले आदेश तक दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान बंद,  डॉक्टर -मेडिकल स्टाफ समेत 25 हो चुके हैं संक्रमित

Rohit Sharma

नई दिल्ली :– पूर्वी दिल्ली के दिलशाद गार्डन स्थित दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। यहां भर्ती मरीजों को न्यू अशोक नगर स्थित धर्मशिला नारायणा अस्पताल भेज दिया गया है, जहां उनका इलाज सरकार के खर्चे पर हो रहा है।

आपको बता दे की इस अस्पताल में कोई पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया। अब तक यहां डॉक्टर, मरीज और नर्सिंग स्टाफ सहित कुल 25 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें एक कैंसर मरीज की मौत भी हो चुकी है।

वही दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान में सैनिटाइजेशन का काम शुरू कर दिया गया है। इसमें चार-पांच दिन का समय लग सकता है। इस वजह से अगले आदेश तक इसे बंद कर दिया गया है। इसकी वजह से कैंसर के मरीजों को परेशानी आ रही है। शास्त्री पार्क निवासी मोहम्मद करीम का यहां नवंबर माह से इलाज चल रहा है। उनके मुंह में कैंसर हो गया है। इसकी वजह से उनकी नाक में नली लगी हुई है।

पिछले 15 दिन से लगातार वह पत्नी के साथ यहां चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन उन्हें मना कर दिया जा रहा है। इसी तरह की दिक्कतें और भी मरीजों को आ रही है। इस पर कैंसर संस्थान प्रशासन का कहना है कि ऐसे मरीजों की व्यवस्था धर्मशिला नारायणा अस्पताल में की जाएगी। इसके लिए उन्हें कैंसर संस्थान से एक पत्र लिखवाना होगा।

क्वारंटाइन सेंटर से एक मरीज एलएनजेपी रेफर मंडोली जेल स्थित क्वारंटाइन सेंटर में शुक्रवार को चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इनमें से एक को एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि उसे दूसरी बीमारी भी थी इस वजह से यह कदम उठाया गया। वहीं बाकी तीन संक्रमित मरीजों को भी औरों से अलग रहने की व्यवस्था कर दी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.