कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना , कहा – दिल्ली में ठेकेदारी प्रथा लाने पर भाजपा की गरीब विरोधी नीति हुई उजागर  

ROHIT SHARMA

Galgotias Ad

नई दिल्ली :– ठेकेदारी प्रथा के विरोध में निगम के कर्मचारियों ने एमसीडी समेत बीजेपी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया था , अब इस मामले में राजनीति शुरू हो गई है | इस मामले में अब कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पार्टी पर निशाना साधा |

आपको बता दे कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने आरोप लगाया कि भाजपा और आप दलित विरोधी हैं। भाजपा शासित दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में कार्यरत 23 हजार सफाई कर्मचारियों को निजी हाथों में सौंपने का प्रस्ताव भाजपा की गरीब विरोधी नीति को उजागर करता है।

 

उन्होंने कहा कि यदि निगम द्वारा सफाई कार्यो के निजीकरण का प्रस्ताव लागू होता है तो दक्षिणी दिल्ली के लगभग 23 हजार, उत्तरी दिल्ली के लगभग 26 हजार और पूर्वी दिल्ली नगर निगम के लगभग 17 हजार कर्मचारियों को सरकारी नौकरी से हाथ धोना पड़ जाएगा।

 

बुधवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय राजीव भवन में पत्रकार वार्ता के दौरान चौधरी ने कहा कि भ्रष्टाचार में डूबे तीनों नगर निगमों का निष्पक्ष संस्था द्वारा आडिट कराया जाना चाहिए। साथ ही तीनों निगमों को तुरंत भंग करके चुनाव कराए जाए।

पत्रकार वार्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में कांग्रेस दल के नेता अभिषेक दत्त, उत्तरी दिल्ली निगम में कांग्रेस नेता मुकेश गोयल और पूर्वी निगम में कांग्रेस नेता कु रिकू ने भी सम्बोधित किया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.