आईडी के आधार पर हो स्थानीय किसानों के लिए यमुना एक्सप्रेसवे टोल फ्री : प्रवीण भारतीय

ABHISHEK SHARMA

Galgotias Ad

Greater Noida : ग्रेटर नोएडा से आगरा तक जाने वाले यमुना एक्सप्रेस वे पर लगने वाले टोल टैक्स को आईडी के आधार पर स्थानीय किसानों को फ्री करने की मांग को लेकर करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने जिला अध्यक्ष दिनेश नागर के नेतृत्व में यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक डॉ अरुण वीर सिंह को ज्ञापन सौंपकर मांग की।

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण ने बताया कि ग्रेटर नोएडा से आगरा जाने वाले यमुना एक्सप्रेस वे पर स्थानीय किसानों को आईडी के आधार पर टोल फ्री करने की मांग को लेकर यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अरुण वीर सिंह से मुलाकात कर टोल फ्री कराने की मांग की।

उन्होंने बताया कि भारत कृषि प्रधान देश है किसान की देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में अहम जिम्मेदारी होती है। किसान अपनी जमीन पर विभिन्न-विभिन्न प्रकार की फसल तैयार कर बिना टैक्स के सरकारी एवं प्राइवेट दुकानों पर फसल को न्यूनतम अदाओं पर बेचता है ।वहीं यमुना एक्सप्रेसवे 0 पॉइंट से आगरा तक किसानों से टोल टैक्स के नाम पर हजारों रुपए वसूल कर किसान का आर्थिक व मानसिक शोषण किया जा रहा है।

यमुना एक्सप्रेसवे ग्रेटर नोएडा से आगरा तक स्थानीय किसानों को आईडी के आधार पर टोल टैक्स मुक्त करना अति आवश्यक है। चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि यमुना टोल टैक्स कंपनी के द्वारा जब से टोल शुरू हुआ है और अब तक कितना रुपया टोल टैक्स के रूप में वसूला गया है उसकी जानकारी प्रत्येक टोल स्क्रीन लगा कर दी जाए। जितना रुपया एक्सप्रेसवे बनने में कंपनी के द्वारा खर्च किया गया है उसका भी स्क्रीन के माध्यम से दिया जाना चाहिए। ग्रेटर नोएडा से आगरा तक प्रत्येक स्क्रीन के माध्यम से एक्सप्रेसवे में कुल धनराशि में जमा कराया जाए एवं जनता के बीच में ईमानदारी के साथ पारदर्शिता बनी रहे।

संगठन के जिला अध्यक्ष मास्टर दिनेश नागर ने बताया कि टोल फ्री करने की मांग को लेकर संगठन ने एसडीएम जेवर टोल प्रबंधक जेवर जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी एवं मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ को पत्र सौंपकर टोल फ्री कराने की मांग कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही स्थानीय किसानों को टोल फ्री नहीं हुआ तो करप्शन फ्री इंडिया संगठन आंदोलन करेगा।

इस दौरान जिलाध्यक्ष मा. दिनेश नागर, प्रेम प्रधान , हरेंद्र कसाना, राकेश नागर, शशांक तोंगड़, अभिषेक तोंगड़, रविंदर, राजकुमार भाटी, जितेंद्र भाटी आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.