इंडिया ऑटो शो 2021 में डिटल ने बी2सी और बी2बी बाजार के लिए सबसे सस्ते इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन किए पेश
नई दिल्ली, 13 फरवरी, 2021: एक भरोसेमंद और ग्राहकों के पैसे को अहमियत देने वाली कंपनी डिटल ने आज मुंबई में आयोजित इंडिया ऑटो शो 2021 में बी2सी क्षेत्र के लिए विश्व का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक दोपहिया ‘डिटल ईजी प्लस’ और बी2बी क्षेत्र के लिए डिटल ईजी लोडर का अनावरण किया। #Deteldecarboniseindia यानी भारत को कार्बनमुक्त करने की डिटल की मुहिम के साथ कंपनी अप्रैल 2021 तक सड़कों पर अपना नया उत्पाद पेश करने की पूरी तैयारी कर चुकी है।
पिछले साल अपना सबसे किफायती इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन—डिटल ईजी पेश करते हुए ईवी की दुनिया में शीर्ष स्थान बनाने के बाद स्वदेशी कंपनी डिटल अपने ग्राहकों से और नजदीकी रिश्ता बना चुकी है और शीर्ष भारतीय बाजार में अपनी उपस्थिति मजबूत कर रही है। अपने पोर्टफोलियो में पर्यावरण अनुकूल वाहनों की नई रेंज शामिल करते हुए कंपनी कीमत और भारतीय ग्राहकों की आधुनिक जरूरतों के बीच उपयुक्त संतुलन बनाती है। सबसे कम कीमत होने के बावजूद डिटल के इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन इस मूल्य दायरे में भारतीय सड़कों के लिए सबसे उपयुक्त साबित होंगे। डिटल ईजी प्लस चार रंगों में उपलब्ध होगा जिनमें येलो, रेड, टील ब्लू तथा रायल ब्लू रंग शामिल हैं जबकि डिटल ईजी लोडर सफेद रंग में उपलब्ध होगा।
हाल ही में भारत सरकार ने देश में इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए कई तरह के अभियानों की घोषणा की है। सरकार ने स्वदेशी ईवी कंपनियों को किफायती मूल्य पर इलेक्ट्रिक वाहन बनाने और बेचने का मार्ग प्रशस्त किया है और आने वाले वर्षों में इनका निर्यात भी किया जा सकेगा। सरकार के अभियान को गति देने के लिए डिटल ने भारत में ईवी बाजार के विस्तार के लिए अपने पोर्टफोलियो में वृद्धि की है।
इस अवसर पर डिटल के संस्थापक डॉ. योगेश भाटिया ने कहा, ‘हम भारत में इलेक्ट्रिक वाहन क्रांति तेज करने के सभी प्रयास कर रहे हैं। इस ऑटो एक्सपो ने हमें डिटल की मौलिक परंपरा के चमत्कारी सृजन कार्यों को प्रदर्शित करने का सर्वश्रेष्ठ मंच प्रदान किया है। सरकार के अभियानों का समर्थन करते हुए हमने ईवी अपनाने और वायु प्रदूषण से मुकाबले में सहयोग करने के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए अपने उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए एक कदम आगे बढ़ाया है।’
डिटल न सिर्फ बाजार में हलचल मचाने वाले सबसे आकर्षक ईवी पेश कर रही है, बल्कि दीर्घकालिक गतिशीलता के लिए जागरूकता बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभा रही है।
इसी मौके पर डिटल फाउंडेशन की संस्थापक गीतिका भाटिया ने कहा, ‘डिटल फाउंडेशन ने डिटल इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री पर एक पेड़ देने की मुहिम शुरू की है। इस मुहिम के तहत हम ग्राहकों को व्यक्तिगत सर्टिफिकेट के साथ एक प्रशस्ति टोकन सौंपेंगे जिसमें दर्ज रहेगा कि उन्होंने #Detelgreenindia initiative में योगदान करने के लिए कैसे इस खरीद के जरिये डिटल इंडिया की मदद की है।’
उन्होंने आगे कहा, ‘इस सर्टिफिकेट में उस पेड़ के लिए एक जियोटैग भी होगा, जो उस खास ग्राहक के नाम पर लगाया गया है। इससे वे वर्चुअल तौर पर उस पेड़ का स्थान जान सकेंगे।’
