नोएडा के फेस 3 इलाके में बम की सूचना मिलने से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस

Ten News Network

नोएडा में एक बार फिर बम की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया. इस बम की सूचना नोएडा के फेस 3 इलाके में मिली जिसके तुरंत बाद मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी जांच में पता चला कुछ शरारती तत्वों ने पटाखों के खाली खोखे में टेप लगाकर बम जैसा एक डिवाइस बनाया था जिसको पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया और बम जैसा डिवाइस बनाने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ तफ्तीश में जुट गई।

आपको बता दें इससे पहले भी नोएडा में इस तरह की घटना सामने आ चुकी है कुछ दिन पहले कुछ शरारती तत्वों ने एक ऐसा ही बम जैसे डिवाइस बनाकर इलाके में इस तरीके की शरारत की थी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी और मामले की तफ्तीश की थी हालांकि यह काम किसका था यह अभी तक पुलिस पता नहीं लगा पाई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.