गुजरात-हिमाचल में विकास की जीत, वंशवाद-जातिवाद की हार : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह। देखें वीडियो
Rohit Sharma (Photo/Video) By Lokesh Goswami Ten News Delhi :
गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बहुमत मिलने पर आज पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा की जिस तरीके के दोनों प्रदेश में बीजेपी पूर्ण बहुमत से आयी है ये जीत विकास की जीत है | साथ ही अमित शाह ने कहा की गुजरात और हिमाचल प्रदेश की जनता ने हमे मौका दिया है जिसका हम धन्यवाद करते हैं |
वही प्रेस वार्ता करते हुए कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा की जिस तरीके से गुजरात में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के लिए ओछे शब्द इस्तेमाल किए और राज्य में जातिवादी भावनाएं भड़काईं, जिसे जनता ने नकार दिया। उन्होंने कहा कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत जातिवाद, वंशवाद और तुष्टीकरण के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकासवाद की जीत है और वंशवाद, जातिवाद की हार है। साथ ही अमित शाह ने कहा की गुजरात में हमारा वोट प्रतिशत बढ़ा है , जो हमारे लिए एक बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता ने भी हमें भारी प्यार दिया है। शाह ने कहा कि 19 राज्यों में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार है और आने वाले समय में उन राज्यों में भी हम सरकार बनाएंगे जहां हमारी सरकार अभी नहीं है। गुजरात में अपनी सीटें घटने पर अमित शाह ने कहा कि प्रचार का स्तर बहुत गिर जाने के कारण उनकी सीटें कम हुई हैं। वही दोनों प्रदेशों में मुख्यमंत्री का चेहरा दिल्ली में होने वाली पार्लियामेंट्री बोर्ड बैठक में चर्चा की जाएगी |