पुलिस महानिदेशक ओ.पी. सिंह द्वरा जिले में थानों का हुआ उदघाटन
Ashish Kedia/ Saurabh Kumar
आज ओ.पी. सिंह ,पुलिस महानिदेशक ,उत्तर प्रदेश द्वरा थाना नॉलेज पार्क , थाना इकोटेक तृतीय तथा फायर स्टेशन नॉलेज पार्क भवनो का उदघाटन किया गया इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा थाना परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।
इसके उपरांत पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा ऑफिस सूरजपुर में जनपद गौतम बुद्ध नगर के सभी अपर पुलिस अधीक्षको, समस्त क्षेत्राधिकारियों तथा समस्त थाना प्रभारियों की एक मीटिंग ली गई तथा ऑटोमेटिक चालान जनरेशन ( ई चालान जेनेरेशन ) जेवर टोल प्लाजा का लोकार्पण किया गया, यातायात कर्मियों को 153 मोबाइल हैंडसेट प्रदान किए गए तथा साथ ही साथ नोएडा के गिझौड़ चौराहे तथा स्टेडियम चौराहे पर आरएलवीडी कैमरों को लगाये जाने की योजना का शुभारंभ किया गया ।
पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा जनपद गौतम बुद्ध नगर के जनप्रतिनिधियों स्वयंसेवी संगठनों तथा अन्य संगठनों फोनरवा , एन.ई.ए. , नीवा , एक्टिव सिटीजन ग्रुप तथा अन्य व्यक्तियों से मुलाकात की गई और उनकी समस्याएं तथा सुझाव सुने गए । इस अवसर पर श्री प्रशांत कुमार ,अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, श्री राम कुमार ,पुलिस महानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र,श्री अमिताभ यश, पुलिस महानिरीक्षक एस.टी.एफ. , श्री बी.एन. सिंह ,जिलाधिकारी, डॉ.अजयपाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गौतम बुद्ध नगर तथा अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित थे।
