नोएडा : सेक्टर 56 की समस्याओं पर विधायक पंकज सिंह ने की चर्चा

Ten News Network

नोएडा: आज 19 दिसंबर 2021 को नोएडा के सेक्टर 56 सामुदायिक भवन में ‘नोएडा आपके द्वार’ कार्यक्रम के अन्तर्गत विधायक पंकज सिंह एवं डी डी आर डब्ल्यू ए अध्यक्ष एन पी सिंह के साथ नोएडा प्राधिकरण के जन-स्वास्थ्य, बिजली व सिविल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी पी0के कौशिक, महाप्रबंधक सिविल, आर पी सिंह, उपमहाप्रबंधक जल, महेंद्र प्रकाश, निदेशक उद्ध्यान, एवं उनके अधीनस्त अधिकारियों एवं कमर्चारियों द्वारा सैक्टर की विभिन्न समस्याओं को सुना गया, जिनमे मुख्यतः पानी की गुणवत्ता, सैक्टर के पार्कों एवं ग्रीनबेल्ट का रख-रखाव, सामुदायिक भवन में रसोई का निर्माण व सामुदायिक भवन के बगल वाले प्लॉट नo E-2 में बच्चों को खेलने कूदने के लिए खुलवाने की अनुमति दी।

पी के कौशिक द्वारा बताया गया कि सैक्टर में होने वाले किसी भी विकास कार्य के पूर्ण होने पर संबंधित ठेकेदार द्वारा आर डब्लू ए से अनापत्ति पत्र लेना आवश्यक होगा, जिससे कि कार्य की गुणवत्ता भी उत्तम होगी और निवासियों की संतुष्टि भी बनी रहेगी।

नोएडा के विधायक पंकज सिंह जी ने एमपी -1 एलिवेटेड रोड का जो कार्य अब तक रुका हुआ है उसको दोबारा शुरू करने के लिए आश्वासन दिया व कहा कि एमपी-1 एलिवेटेड रोड जल्द से जल्द दोबारा शुरू करवाई जाएगी।

इस अवसर पर आर डब्ल्यू ए अध्यक्ष संजीव पुरी, उपाध्यक्ष हरीश जुगरान, महासचिव संजय मावी, एवं कोषाध्यक्ष जी के बंसल,आमिर सिंह यादव,राकेश सिंह,स पी सिंह, संजय शर्मा, आर के जैन उपस्थित रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.