भानु ने गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन किया।

निलंबित प्रमुख अभियंता यादव को गिरफ्तारी की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) भानु गुट ने शुक्रवार को परी चौक और यमुना प्राधिकरण पर प्रदर्शन किया। किसानों ने यादव सिंह को बर्खास्त करने की भी मांग की। चेतावनी दी गई कि शीघ्र बर्खास्तगी और गिरफ्तारी नहीं हुई तो अगले सप्ताह कलक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। परी चौक से यमुना प्राधिकरण तक यादव सिंह के पुतले की शवयात्रा निकाली गई। सोमवार को किसान यमुना प्राधिकरण के सीईओ पीसी गुप्ता के साथ किसान वार्ता करेंगे।

Comments are closed.