विकास भवन में सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन .
नववर्ष की बेला पर विकास भवन के ऑडिटोरियम मेें विकास भवन परिवार एवं नेहरू युवा केन्द्र के संयुक्त तत्वाधान में सुस्वागतम-2015 जिला स्तरीय सॉस्कृतिक महोत्सव का आयोजन हुआ। जिसमें नेहरू युवा केन्द्र के से जनपद की प्रतिभावान कलाकारों के माध्यम से भारतीय लोक संस्कृति के सम्बन्ध में कार्यक्रम प्रस्तुत कर कलाकरों ने दर्शकों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि के रूप मंे बोलते हुए जिलाधिकारी चन्द्रकान्त ने जनपद के कलाकारों का हौसला बढाते हुए कहा कि स्थानीय कलाकारों के माध्यम से भारतीय लोक संस्कृति को बचाने के लिये जो कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये है, वास्तव में बहुत ही सहानीय कार्य हैं और ऐसे कार्यक्रम निरन्तर रूप से समाज में प्रस्तुत होने चाहिए जिससे हम अपने भारत देश की लोक संस्कृति का संरक्षण कर सकें। कार्यक्रमों की सराहनीय प्रस्तुति पर जिलाधिकारी चन्द्रकान्त द्वारा विकास परिवार एवं नेहरू युवा केन्द्र की प्रशंसा की गयी और कहा कि जनपद की लोक संस्कृति जागृत रहे इसके लिए नेहरू युवा केन्द्र के माध्यम से ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित कराये जाएं। इस अवसर जिला विकास अधिकारी डॉ. रामआसरे, नेहरू युवा केन्द्र के उप निदेशक उदय प्रकाश, उप निदेशक कृषि शीर्ष नारायण दूबे, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नन्दनी सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Comments are closed.