गौतमबुद्धनगर में 10 सहायक पुलिस आयुक्तों के कार्य क्षेत्र का हुआ बंटवारा
ABHISHEK SHARMA
Greater Noida : गौतमबुद्ध नगर के कमिश्नर आलोक कुमार सिंह ने 10 सहायक पुलिस आयुक्तों के कार्य क्षेत्र का बंटवारा किया है। आयुक्त के पीआरओ शिवांग शेखर ने बताया कि नोएडा जोन में श्रद्धा नरेंद्र पांडे को सहायक पुलिस आयुक्त (प्रथम), अरुण कुमार सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त (द्वितीय) तथा विमल कुमार सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त (तृतीय) बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि सेन्ट्रल नोएडा जोन में तनु उपाध्याय सहायक पुलिस आयुक्त (प्रथम), राजीव कुमार सिंह सहायक पुलिस आयुक्त (द्वितीय), राजीव कुमार सिंह को अतिरिक्त प्रभार सहायक पुलिस आयुक्त (तृतीय) बनाया गया है।
शिवांग शेखर ने बताया कि ग्रेटर नोएडा जोन में सतीश कुमार सहायक पुलिस आयुक्त अतिरिक्त प्रभार, सतीश कुमार सहायक पुलिस आयुक्त (द्वितीय), शरद चंद शर्मा सहायक पुलिस आयुक्त (तृतीय) अतिरिक्त प्रभार, शरद चंद शर्मा सहायक पुलिस आयुक्त (चतुर्थ) पद पर तैनात किया गया है।